शनिवार, 26 जून 2021

महेश नवमी

 महेश नवमी पर्व 2020 की सभी को शुभकामनायें,बधाई 

*जय महेश स्वीकारो नमन*

जय महेश स्वीकारो नमन

नमन तुम्हे करता मेरा मन

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

भोले जब कृपा तुम्हारी होगी

सेवा,सदाचार की बात होगी

होगा सद्विचारों का उदगम

सवंर जायेगा अज्ञानी मन

करो कृपा हर पल हर छन

स्मरण करता तुम्हे मेरा मन 

जय महेश स्वीकारो नमन

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

शीश गंग अर्धांग पार्वती

कर  मे त्रिशूल विराज रहा

कटि  मे बाघम्बर धारी 

शशी  मस्तक पर साज रहा

संकट आन पडा जग मे

पुकार रहा हर जन जन

जय महेश स्वीकारो नमन

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

शिव,कृपा जब आपकी होगी

गति संसार की निर्भय होगी

अभय दान सबको देकर

जग का विष  पी लो विषधर

कर  दो देव सुखो का उदगम 

आराधन करता तुम्हे मेरा मन 

जय महेश स्वीकारो नमन

🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏

शीला अशोक तापड़िया  नागपुर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें