शनिवार, 26 जून 2021

पाती राम जी के नाम

 *मेरे प्रभु श्री राम*

🙏🙏🌹🌹🙏🙏

        भक्त का कोटि कोटि वंदन 

दुर्लभ मानव तन प्रदान कर इस सुंदर सृष्टि में हमे जन्म प्रदान करने हेतु प्रभु बारम्बार नमन है।

आपको  पाती लिखने का अप्राप्य अवसर प्राप्त हुआ तो मन की सारी बात आपको लिख रही हूं।


हे परमपिता परमेश्वर कहते है आपकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नही हिलता,तो प्रभु ये कोरोना ,प्रलय के आने का पूर्व संकेत तो नही।

हे कृपासागर मुझे आप पर पूरा भरोसा है,आप ही हमारी नैया के खेवनहार है।

*जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये*

इन पंक्तियों पर मेरा भरोसा है, ये भरोसा ही जीवन मे कई बार सम्बल प्रदान करता है।


मेरी अरदास है कि अंत समय मे प्रभु आपका ध्यान बना रहे। परोपकार की भावना मेरे मन मे हरदम बनी रहे।

हाँ भगवन मेरे द्वारा किसी का दिल दुखाने का पाप नही होने पाए।

मेरा मानस 

सिया राम मय सब जग जानी

 करहु प्रणाम जोरी जुग पाणी 

का बना रहे प्रभु।

इसी विश्वास के साथ आपकी भक्त  

         ममता तापड़िया

🙏🙏🙏🌹🌹🌹🙏🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें