शनिवार, 26 जून 2021

प्रार्थना

 प्रार्थना 

पग पग  हो ज्योतिर्मय जीवन

चिर मंगल हो,हो चिर नूतन 

प्रभू हम सबका ज्ञान बढाए

निर्मल हो जाये सबका  तन मन


ऋषी मुनियो की तपो भुमि य्ह

उतम  धाम,है ज्ञान धरा का

सकल पल्लवित पल पल होवे

नव उमंग और नव सर्जन का

प्रभू हम सबको पाठ  पढाए 

जड़ भी हो जाये नव  चेतन

पग पग

आसमां से उपर सागर से गहरा 

सब से रहे प्रभू हमारा नाता

संस्कारो के बीज लगाये हम

सेवा सदाचार सदेव हो भाता

प्रभू की अम्रत वाणी  सुने हम

सुमन से सुमन करे हम अर्पण

पग पग

अति उज्ज्वल अति गौरवशाली 

ये वेदिक ज्ञान विज्ञान हमारा

बढे चले लिये लक्ष्य विकास  का

मेहनत से हम व्यक्तित्व निखारे 

आऔ मिलकर प्रण  ये लेवे

हर मन मे महकायेंगे मधु वन

पग पग हो ज्योतिर्मय जीवन

हो चिर मंगल हो चिर नूतन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें