बुधवार, 28 दिसंबर 2011

nav varsh

नव वर्ष शुभ कामना
नये साल के आगमन मे हो रहा नव विचार,
सभी साथियों को देना है शुभ कामना उपहार.
दोस्त परिचित और सभी रिश्तेदार.
राशी फल के हिसाब से करे शुभकामना स्वीकार.
मेष--कारोबार में हम करेंगे नई शुरुआत,
        रिश्तो में हमारे बनी रहेगी गर्माहट.
वर्षभ--उच्च विचार आपके, हमारे लिए पल्लवित होंगे,
         यश और कीर्ति  के दोनों  भागीदार होंगे.
मिथुन--सुखद बदलाव हर जगह हम लायेंगे,
             सेवा कर जीवन में समाधान हम पाएंगे.
कर्क --- इस वर्ष ध्धेय निर्धारण  हमारा पूरा होवे,
             अथक परिश्रम का फल हम दोनों पावे.
सिंह---दुष्प्रभावो से मुक्त होवे हमारे कर्म,
            सिद्ध हो जावे हमारे सारे उपक्रम .
कन्या--मनोकामना हमारी पूर्ण गुरु करेगा,
           अधिकार और सम्मान यह वर्ष देगा.
तुला---पुराणी समस्यायों को करेंगे बाय बाय टाटा,
           रास्ता हमारी देख रहे अम्बानी, टाटा .
वर्श्चिक--निरंतर सफलताये हमारे कदम चूमेगी ,
             भाग्य और मेहनत से नव उपलब्धी होगी.
धनु---देश-देशांतर के भ्रमण का सुखद योग बनेगा ,
          उन्नति के प्रसंग हमारे जीवन में आएगा.
मकर--नये कार्य नई तकनीक हमारी पहचान होगी,
           स्रजन-शीलता हमारी नव निर्माण करेगी.
कुम्भ--चर्चा,चेतना,चिंतन से कई काम बनेगे ,o
           धेर्य और धर्म दोनों से हम विजय पाएंगे.
मीन--- गुरु- प्रभाव हमे सफलताये दिलाएगा हजार,
            शुभ-कर्मो  की ध्वनी का घर में होगा गुंजार .
                                                                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें