शनिवार, 26 जून 2021

नया ज्ञान ईशर गवर का

 श्री

11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती,19 वी सदी के प्रारम्भ में ,स्त्री शिक्षा के लिए उन्होंने बहुत जोर दिया एवम अनेक प्रयत्न किये।बहुत बड़े समाज सुधारक रहे है।

उनकी विचारो को आदरांजलि देते हुए।

नाटिका

आज का अक्षर ज्ञान


कैलाश पर्वत शिव पार्वती/गणगोर ईशर का निवास स्थान

गोरा हाथ मे लेपटॉप लिए कुछ उलझन में नजर आ रही हैरान परेशान सी

ईशर जी

क्या बात गोरा जी आप इतनी परेशान नजर आ रही है,सब ठीक ना,तुम्हारे मन मे क्या विचार चल रहे है।या तुम्हे कही जाना है।

गोरा

है प्रभु मैं पुनः जन्म लेकर पृथ्वी लोक में कुछ समय रहना चाहती हु।

ईशर

ऐसा क्या है जो यँहा  उपलब्ध नही

गोरा

 प्रभु शिक्षा मैं लिखना पढ़ना चाहती हु अपने विचारों को शब्दों में ढालना चाहती हु।

ईशर

गोरा तुम्हे क्या जरूरत अनं पड़ी तुम बोलो वही लिखित हो जाएगा

गोरा

नही प्रभु स्वयम के द्वारा लिखना,पढ़ना अत्यंत सुखद अनुभूति देता है।और मैं उस अनुभूति का अनुभव करना चाहती हु।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें