शनिवार, 26 जून 2021

महिला स्वास्थ्य स्वच्छता दिवस

 आविश्व महिला स्वास्थ एवं स्वच्छता दिवस



सखी ले लो शुभकामनाएं

स्वास्थ स्वच्छता दिवस आया है,

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 

नारियो  को जागरूक बनाया है।


 सोच हमारी न थी  विस्तृत

समय ही निकाल रहे थे हम,

 पांच दिनों की  घबराहट को

जाने क्यों झेल रहे थे हम।


सेनेटरी नेपकिन से सुरक्षित

समय के साथ चल रहे हम ,

माहवारी  कलंक नही होती

ना हीनभावना ना कोई गम।


सरकारी व निजी उपक्रमो ने

मुहिम सजगता की चलाई है,

 दुविधाओं का अंत किया 

मिशाल  अनुपम  बनाई है।


खुल के सारी बात हो रही

दूर हो रहे अब सारे मलाल

कब कँहा कौन क्यो कैसे

रखो न मन मे कोई सवाल


शरीर से अपने प्यार करे 

स्वच्छ रहे  स्वस्थ रहे सब

 चर्चा चेतना चिंतन करके

विषय को विस्तार दे अब


शीला अशोक तापड़िया

नागपुर 9371493319

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें