शनिवार, 26 जून 2021

दीनबंधु से प्रार्थना

 *प्रार्थना दीनबंधु से*

संकट आन पडा  है भारी 

टेर  सुनो दीनानाथ  हमारी

आया करोना भीषण दुश्मन

ठहर गई है ये दुनिया सारी।


आओ  प्रभू आओ आओ

दीनदुखियों  की लाज बचाओ

ठाकुर तुम नही देर लगाओ

भू पर सब का दुख हटाओ

हो प्रभू तुम गिरवर धारी

संकट आन पडा  है  भारी ।


 वायरस ले रहा जान  अनेको

दुनिया  के हर कोने मे पहुंचा

कैसी विकट विवसता आई

कँहा छिपे प्रभू तुम रघुराई 

सुन लो आर्तनाद  हमारी

संकट आन पडा  है भारी।


प्रलय बन ये करोना  आया

खतरा  बन मानव पर छाया

हरदम तुमने लाज  बचाई 

सुन लो भक्तो की ये दुहाई

सम्भालो अपनी जिम्मेदारी 

संकट आन पडा   है भारी ।


गलतियो  के हम है पुतले

कभी नही हम इन्सान सुधरे

बार बार दिये तुम  चेतावानी

करी  दी सबने  आना कानी 

हमारे करम हम पर पड़े भारी 

संकट आन पडा   है भारी ।


एक बार परमपिता तुम सुन लो

दीन दुखियो के सब दुख हर लो

फिर से ला दो जग मे खुशहाली

वादा है बदलेंगे करतूते काली

दानवी प्रकर्ति छोडेंगे  हम सारी

संकट आन पड़ा  है भारी

       शीला अशोक तापडिया

         नागपुर 

9371493319

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें